Bollywood News


क्रिस्टिना की रुटलर से सगाई

क्रिस्टिना की रुटलर से सगाई
गायिका क्रिस्टिना अगुलेरा ने अपने प्रेमी मैट रुटलर से सगाई कर ली है। रुटलर ने वैलेंटाइन-डे पर उनके सामने अपना प्रणय निवेदन रखा था। अगुलेरा ने इसे स्वीकार कर लिया। वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' की रपट के मुताबिक, फिल्म निर्माता रुटलर ने शुक्रवार को क्रिस्टिना से इस बारे में पूछा। गायिका ने प्रस्ताव स्वीकार कर लिया। इसके बाद उन्होंने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर अपनी हीरे की अंगूठी की नुमाइश की।

तस्वीर में जोड़ी हाथों में हाथ थामे हुए थी। तस्वीर में क्रिस्टिना ने अपनी नई अंगूठी की साफ-साफ नुमाइश की।

अगुलेरा ने लिखा, "उन्होंने पूछा और मैंने हां कह दिया..।"

जोड़ी से जुड़े एक सूत्र ने वेबसाइट 'पीपुल डॉट कॉम' को बताया, "वे एक-दूसरे को बहुत चाहते हैं। वे अगला कदम उठाने के लिए बेहद उत्साहित हैं।" वे वर्ष 2010 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

End of content

No more pages to load