Bollywood News


पेरी, मायर ने की सगाई ?

पेरी, मायर ने की सगाई ?
पॉप गायिका केटी पेरी की अनामिका में अंगूठी देखे जाने के बाद ऐसी अफवाह है कि उन्होंने गायक जॉन मायर से सगाई कर ली है।

'वेलेंटाइन डे' पर अपने पुरुष मित्र मायर के साथ शुक्रवार रात सनसेट टावर में डिनर करने वालीं पेरी के अनामिका में अंगूठी देखी गई।

एक सूत्र ने कहा, "वे बेहद खुश हैं। वह उनका सबसे अद्भूत डेट था। वे साथ में बेहद खुश थे।"

पेरी की पहली शादी हास्य अभिनेता रसेल ब्रांड से हुई थी, लेकिन दो साल की शादीशुदा जिंदगी के बाद 2012 में दोनों ने तलाक ले लिया था।

End of content

No more pages to load