Bollywood News


करियर में अवकाश से बचती हैं लोपेज

करियर में अवकाश से बचती हैं लोपेज
गायिका-अभिनेत्री जेनिफर लोपेज अपने काम से अवकाश लेने से बचती हैं क्योंकि उन्हें करियर के समाप्त होने का डर सताता है। वेबसाइट 'कॉन्टेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक, दो जुड़वा बच्चों मैक्स और एमी की मां लोपेज हमेशा नए काम और विचारों पर काम करती रहती हैं, लेकिन उनकी व्यस्त दिनचर्या, उनके आसपास के लोगों को असहज बनाती है।

एक सूत्र ने बताया, "जेनिफर दिन के 24 घंटे लगातार काम करती हैं। वह अनवरत काम करती हैं। यह उनके काम का तरीका है, इसलिए वह सफल हुईं।"

सूत्र ने आगे कहा, "उन्हें डर है कि अगर वह छुट्टी लेंगी तो यह खत्म हो जाएगा। असल में जब वह मार्क के साथ थी और बच्चों का जन्म हुआ। उनका करियर रूक सा गया। वह घबरा गई थीं।"

End of content

No more pages to load