गायिका-फैशन डिजाइनर विक्टोरिया बेकहम कहती हैं कि वह पैरों से बाल हटाने के लिए कभी रेजर का प्रयोग नहीं करतीं। वेबसाइट 'डेलीस्टार डॉट को डाट यूके' की रपट के मुताबिक, 39 वर्षीया बेकहम कहती हैं कि उन्होंने बाल हटाने के लिए थकाऊ उच्च-प्रौद्योगिकी तरीके का प्रयोग करना छोड़ दिया है।
बेकहम ने एलुर पत्रिका को बताया, "मैं अपने पैरों पर उस्तरे का प्रयोग नहीं करती। मैंने लेजर ट्रीटमेंट कराया हुआ है, जो विस्मयकारी है। अगर आपको इक्का-दुक्का बाल नजर आते हैं तो आप दोबारा छोटा सा टच-अप करा सकते हैं। लेकिन मैं सौभाग्यशाली रही हूं कि मुझे नहीं कराना पड़ा।"
उन्होंने कहा कि अभिनेत्री ईवा लोंगोरिया ने उन्हें यह सुझाव दिया।
उन्होंने कहा, "यह ईवा लोंगोरिया के दिए सर्वश्रेष्ठ सुझावों में से एक था।"
बेकहम एलुर पत्रिका के मार्च में आने वाले संस्करण के आवरण पृष्ठ पर नजर आएंगी।
पैरों पर रेजर नहीं चलाती : बेकहम
Thursday, February 20, 2014 18:53 IST


