Bollywood News


फिल्म निर्देशन में हाथ आजमाना चाहते हैं पैटिंसन

लोकप्रिय फिल्म श्रृंखला 'ट्वाइलाइट' के अभिनेता रॉबर्ट पैटिंसन निर्देशन में समय देना चाहते हैं। पैटिंसन (27) के बारे में कहा जा रहा है कि अभिनेता के रूप में अपनी बढ़ती लोकप्रियता और प्रशंसकों की संख्या से वह ऊब चुके हैं।

वेबसाइट 'रडारऑनलाइन डॉट काम' के अनुसार, एक सूत्र ने कहा, "वह (पैटिंसन) और क्रिस्टीन (स्टीवर्ट) सारा दिन अपनी शोहरत के दुष्परिणाम का रोना रोते रहते थे। और पैटिंसन के लिए तो अब भी स्थिति पहले वाली है।"

सूत्र ने कहा, "अब पैटिंसन नए तरह के समाधान के बारे में सोच रहे हैं। वह थियेटर स्कूल में भर्ती होने और फिल्म निर्देशन में अधिक ध्यान देने के बारे में सोच रहे हैं।"

सूत्र ने आगे कहा, "पैटिंसन कई सारे स्वतंत्र फिल्मकारों से बात कर रहे हैं। वह एक और सुपरहिट फिल्म में काम करना चाहते हैं और फिर फिल्म निर्देशन करना चाहते हैं।"

End of content

No more pages to load