Bollywood News


शेरॉन को पसंद नहीं थी अपनी काया

शेरॉन को पसंद नहीं थी अपनी काया
अमेरिकी मूल की अभिनेत्री और फिल्म निर्मात्री शेरॉन स्टोन जब अपने 20वें बसंत में थी, तो वजन बढ़ने पर बेहद चिंतित हो जाती थीं, क्योंकि ऐसे में उनकी आकर्षक काया पर लोगों का ध्यान अपेक्षाकृत अधिक जाता था। वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट काम' के अनुसार, 55 वर्षीय शेरॉन स्टोन एक दफा दुर्घटना का शिकार हुईं और दवाईयां लेने के फलस्वरूप उनका का वजन 20 किलोग्राम बढ़ गया था।

शेरॉन ने कहा, "जब मैं 20 साल की थी, घुड़सवारी के दौरान मेरे साथ दुर्घटना हो गई थी। उपचार के क्रम में मुझे कॉर्टिसन शॉट्स दिए जा रहे थे और उससे मेरा वजन 45 पौंड (20 किलोग्राम) अतिरिक्त बढ़ गया था।"

उन्होंने कहा, "मैं कुछ कुछ एन्ना निकोल स्मिथ जैसी लगने लगी थी। मैं जहां भी जाती थी सब लोग मुझे घूरते थे और मुझे ऐसा लगता था कि इसी समय मेरे प्राण निकल जाएं। इस वजह से मैं बेहद अंतर्मुखी हो गई थी।"

End of content

No more pages to load