Bollywood News


'50 शेड्स आफ ग्रे' होगी बेहद कामुक : विनफ्रे

चैट शो मेजबान ओप्रा विनफ्रे को उम्मीद है कि ई.एल.जेम्स के उपन्यास 'फिफ्टी शेड्स आफ ग्रे' पर आधारित फिल्म किताब से ज्यादा कामुक होगी।

विनफ्रे को उम्मीद है कि इस फिल्म में कई स्पष्ट एक्शन दृश्य नजर आएंगे। फिल्म में रीटा ओरा ने मुख्य भूमिका निभाई है।

वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक, विनफ्रे ने कहा, "मुझे पता है कि मुझे और रीटा को 'फिफ्टी शेड्स आफ ग्रे' की जानकारी है और हम फिल्म का इंतजार नहीं कर सकते। हमने किताब पढ़ी है और मुझे उम्मीद है कि फिल्म किताब से ज्यादा कामुक होगी। इसमें बातें कम, एक्शन ज्यादा होगा।"

End of content

No more pages to load