Bollywood News


अटलांटा में बसेंगे बीबर

अटलांटा में बसेंगे बीबर
पॉप गायक जस्टिन बीबर अटलांटा में 1.1 करोड़ डॉलर का घर खरीदने पर विचार कर रहे हैं, यह उनके गुरु उशर के घर के नजदीक होगा। वेबसाइट 'टीएमजेड डॉट कॉम' के मुताबिक, 19 वर्षीय बीबर इस शहर में बसने के लिए उत्सुक हैं। इस घर में सात शयनकक्ष है और यह 16,000 वर्ग फुट में फैला हुआ है।

'बेबी' के गायक पड़ोसी के साथ हुई लड़ाई के बाद केलिफोर्निया स्थित घर बेच रहे हैं। यह लड़ाई तब हुई थी, जब उनके पड़ोसी के घर पर अंडे फेंके गए थे और 20,000 डॉलर का नुकसान हुआ था।

मामले की जांच की जा रही है।

End of content

No more pages to load