अभी किसी और की पत्नी हैं शीन की मंगेतर
Friday, February 21, 2014 17:31 IST
अभिनेता चार्ली शीन की मंगेतर ब्रेट रोसी को अभी आधिकारिक तौर पर अपने पति जोनाथन रॉस से अलग होना है। वेबसाइट 'राडारऑनलाइन डॉट कॉम' के मुताबिक, अदालत के दस्तावेजों के अनुसार, रोसी वर्तमान में अपने पति रॉस के साथ तलाक की प्रक्रिया की मध्यस्थिति में हैं। रॉस ने पिछले साल 18 जुलाई को रोसी से तलाक लेने की अर्जी दायर की थी। दोनों की शादी को लगभग एक साल हुआ है और उनके बच्चे नहीं हैं।
वह कार्यवाही में खुद प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। रोसी ने इस साल 30 जनवरी तक तलाक के दस्तावेजों की प्रतिक्रिया दर्ज नहीं की थी और उनका प्रतिनिधित्व शीन के कानून अटार्नी मार्क ग्रॉस कर रहे थे।
शीन ने वैलेंटाइन्स डे पर रोसी के सामने शादी का प्रस्ताव रखा था।


