Bollywood News


जब ऑस्कर के नामांकन ने डिकैप्रियो को डराया

जब ऑस्कर के नामांकन ने डिकैप्रियो को डराया
हॉलीवुड अभिनेता लियोनार्दो डिकैप्रियो उन दिनों को याद कर रहे हैं जब 1993 की फिल्म 'व्हाट्स इटिंग गिलबर्ट ग्रेप' के ऑस्कर पुरस्कार के लिए नामित होने के बाद वह भयभीत महसूस कर रहे थे।

वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक, 39 वर्षीय डिकैप्रियो उस नामांकन से हतप्रभ थे और कई लोगों के सामने मंच पर जाने से घबराते थे।

वेबसाइट 'डेडलाइन डॉट कॉम' के मुताबिक, उन्होंने कहा, "सबकुछ बहुत जल्दी हुआ। नामांकन की घोषणा हुई और मुझे याद है मैं बिल्कुल हैरान था। लियोनार्दो डिकैप्रियो-व्हाट्स इटिंग-गिलबर्ट ग्रेप की पहली प्रतिक्रिया थी कि मैं कैसे अरबों लोगों के सामने मंच पर जाउंगा।"

डिकैप्रियो ने कहा, " किसी ने कहा कि अरबों लोग इसे देखते हैं और मुझे लगा कि यह कोई फिल्म नहीं जहां आपको रिटेक के मौके मिलते हैं। हर कोई आपके कहे शब्द सुन रहा होता है। यही मेरी पहली प्रतिक्रिया थी।

End of content

No more pages to load