ब्रिटिश मॉडल और अभिनेत्री केली ब्रूक का कहना है कि वह अपने पूर्व प्रेमी डेविड मैकिंन्टोश से दुखी हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि वह प्रसिद्धि के भूखे थे। वेबसाइट 'कान्टेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक, सूत्रों का कहना है कि केली को लगता है कि डेविड उनका इस्तेमाल कर रहे थे और प्रसिद्धि पाने में उनकी दिलचस्पी थी।
एक सूत्र ने बैंग शोबिज को बताया, "केली को लगता है कि डेविड ने उनका प्रयोग किया है। जब उन्हें यह एहसासस हुआ कि डेविड को उनसे ज्यादा प्रसिद्धि में दिलचस्पी है कि उन्हें बहुत दुख हुआ। वह सुर्खियों में आने के लिए बेताब थे, और जैसे ही केली को यह पता चला, उन्होंने डेविड को छोड़ दिया उन्होंने जल्दी ही ऑनलाइन प्रोफाइल पर दोनों के साथ के सभी सबूत मिटा दिए।"
पूर्व प्रेमी से दुखी हुईं केली
Friday, February 21, 2014 17:33 IST


