Bollywood News


कॉवेल ने बनवाया बेटे का पासपोर्ट

कॉवेल ने बनवाया बेटे का पासपोर्ट
साइमन कॉवेल का नवजात बेटा पहले से ही जेट-सेटर बनने की तैयारी कर रहा है, क्योंकि कॉवेल ने अपने बेटे के जन्म के मात्र पांच दिनों के बाद ही उसका पहला पासपोर्ट बनवा लिया। 'एक्स फैक्टर' के निर्माता और निर्णायक कॉवेल 14 फरवरी को अपनी प्रेमिका लॉरेन सिल्वरमैन के साथ पहले बच्चे के पिता बने हैं। बुधवार को दोनों मैनहट्टन पारिवारिक अदालत, न्यूयॉर्क गए जहां न्यायाधीश ने दत्तकग्रहण के आदेश पर हस्ताक्षर कर हिरासत या मुलाकात के मामले में कॉवेल को औपचारिक तौर पर बच्चे का पिता स्वीकार किया।

वेबसाइट 'टीएमजेड डॉट कॉम' के मुताबिक, दोनों ने एरिक के पहले यात्रा दस्तावेज भरे। हालांकि हाल में बच्चे के यात्रा करने की संभावना नहीं है।

End of content

No more pages to load