Bollywood News


रोसी के साथ बच्चे चाहते हैं शीन

रोसी के साथ बच्चे चाहते हैं शीन
अभिनेता चार्ली शीन ने कहा कि वह अपनी मंगेतर और वयस्क फिल्म हस्ती ब्रेट रोसी के साथ बच्चे चाहते हैं। वेबसाइट 'टीएमजेड डॉट कॉम' के मुताबिक, 48 वर्षीय शीन की पूर्व प्रेमिका पाउला प्रॉफि ट के साथ बेटी कैसेंड्रा, दूसरी पत्नी डेनिस रिचर्ड्स के साथ दो बेटियों सैम और लोला हैं। इसके साथ ही वह पूर्व पत्नी ब्रूक मिलर के साथ दो जुड़वा बेटों बॉब और मैक्स के पिता हैं, लेकिन अब वह अपनी 24 वर्षीया मंगेतर रोसी के साथ बच्चे चाहते हैं।

शीन ने कहा, " मैं उसके साथ बहुत मस्ती कर रहा हूं। बहुत ज्यादा मस्ती अवैध होनी चाहिए।"

शीन ने यह भी कहा रोसी ने उनके बेटों के साथ समय बिताया और बहुत सारा प्यार किया।

End of content

No more pages to load