Bollywood News


नियंत्रण से बाहर होगी किम की शादी !

नियंत्रण से बाहर होगी किम की शादी !
सोश्यलाइट किम कार्डेशियन को लगता है कि रैपर कान्ये के साथ उनकी शादी नियंत्रण के बाहर हो सकती है। वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट कॉम' के मुताबिक, 33 वर्षीया किम इन गर्मियों में पेरिस में एक भव्य समारोह में कान्ये से शादी करेंगी, लेकिन वह अपने खास दिन पर कान्ये की कलाकारी योजनाओं को लेकर चिंतित हैं।

किम के एक करीबी सूूत्र ने ब्रिटेन की 'हीट' पत्रिका को बताया, "वह कई बार वेडिंग प्लानर के साथ होने वाली मुलाकात में किम को शामिल करना भूल जाते हैं। उन्हें (किम को) लगता है कि चीजें नियंत्रण से बाहर हो सकती हैं।"

सूत्र ने आगे बताया, "यह सिर्फ पागलपन है। शादी के लिए कान्ये बेहिसाब खर्चा कर रहे हैं। यह साल का विशेष उत्सव होगा। इसमें फैशन रनवे और मंच की प्रस्तुति जैसी चीजें शामिल होंगी। इन्नोवेटिव आयोजन होंगे और ऐसे-ऐसे आयोजन होंगे जैसा आपने सोचा नहीं होगा।"

36 वर्षीय कान्ये ने पिछले साल अक्टूबर में किम के जन्मदिन पर उनके सामने शादी का प्रस्ताव रखा था। दोनों की एक आठ साल की एक बेटी है, जिसका नाम नॉर्थ वेस्ट हैं।

End of content

No more pages to load