Bollywood News


'गोथम' में नजर आएंगी जैडा

'गोथम' में नजर आएंगी जैडा
अभिनेत्री जैडा पिंकेट स्मिथ, बैटमैन श्रृंखला की फिल्म 'गोथम' में अभिनय करेंगी। वेबसाइट 'एनवाईडेलीन्यूज डॉट कॉम' के मुताबिक, एक घंटे की फिल्म में 42 वर्षीया जैडा खलनायिका फिश मूनी का किरदार करेंगी। यह श्रृंखला भविष्य के पुलिस आयुक्त जेम्स गॉर्डन और कुछ उल्लेखनीय खलनायकों की पूर्व की कहानी पर प्रकाश डालेगी।

गॉर्डन किरदार के लिए अभिनेता बेन मैककेनज, वायने मेनोर के लिए सीन पर्टवी, बटलर के लिए अल्फ्रेड पेनीवर्थ और ओसवाल्ड कॉबलेपॉट के किरदार के लिए रॉबिन लॉर्ड टेलर को चुना गया है।

End of content

No more pages to load