Bollywood News


शादी से खुश हैं मीस्टर

अभिनेत्री लीगटन मीस्टर अभिनेता एडम ब्रॉडी से शादी कर बहुत खुश हैं। 27 वर्षीया मीस्टर अपने दोस्तों को अपनी शादी की नई अंगूठी दिखा रही हैं, लेकिन दोनों ने अपना हनीमून आगे बढ़ा दिया है क्योंकि मीस्टर काम कर रही हैं।

'गॉसिप गर्ल' की पूर्व कलाकार मीस्टर ने 34 वर्षीय ब्रॉडी से हाल ही में शादी की है और शादीशुदा जीवन का आनंद ले रही हैं।

वेबसाइट 'पीपल डॉट कॉम' के मुताबिक सूत्र ने बताया, "वह बहुत खुश हैं। उनके पास प्यारी सी अंगूठी है। यह अंगूठी उन्हें बहुत पसंद है।"

दोनों को पिछले महीने मेक्सिको में सेंट रेजिस पुनता मिटा रिजॉर्ट में देखा गया था, लेकिन सूत्रों का कहना है कि यह उनका हनीमून नहीं था।

सूत्र ने बताया, "वह मेक्सिको में शूटिंग के लिए थीं। ब्रॉडी उनके साथ थे, लेकिन यह उनका हनीमून नहीं था। यह काम से जुड़ी यात्रा थी।"

End of content

No more pages to load