Bollywood News


एकेडमी अवार्ड्स की शोभा बढ़ाएंगी पिंक

एकेडमी अवार्ड्स की शोभा बढ़ाएंगी पिंक
पॉप स्टार पिंक पहली बार एकेडमी अवार्ड्स के मंच की शोभा बढ़ाएंगी। वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक, ग्रैमी पुरस्कार विजेता यहां 2 मार्च को होने वाले 86वें वार्षिक एकेडमी अवार्ड्स में विशेष उपस्थिति दर्ज कराएंगी। हालांकि, अभी यह नहीं पता चल पाया है कि वह आयोजन में प्रस्तुति देंगी या सिर्फ पुरस्कार देने के लिए मौजूद रहेंगी।"

शो निर्माता क्रेग जडान और नील मेरन की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, "हम ऑस्कर के मंच पर पहली बार पिंक का स्वागत करने के लिए बेहद उत्साहित हैं।"

बयान में कहा गया, "वह पॉप संगीत की महानतम आवाजों और अपनी पीढ़ी में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वालों में से एक के रूप में विचारी गई हैं। हम इस बात से रोमांचित हैं कि वह प्रसारित होने वाले एक बहुप्रतीक्षित क्षण के लिए हमसे जुड़ी हैं।"

पुरस्कार समारोह का प्रसारण हॉलीवुड के डोल्बी थियेटर से किया जाएगा। इसकी मेजबान अमेरिकी टेलीविजन हस्ती एलेन डीजेनेरस होंगी।

End of content

No more pages to load