Bollywood News


एंजेलिना सबसे ज्यादा मेहनताना पाने वाली अभिनेत्री

एंजेलिना सबसे ज्यादा मेहनताना पाने वाली अभिनेत्री
एंजेलिना जॉली हॉलीवुड में सबसे ज्यादा मेहनताना लाने वाली अभिनेत्री हैं। कहा गया है कि उन्होंने वर्ष 2013 में 3 करोड़ 30 लाख डॉलर कमाए। वेबसाइट 'ईऑनलाइन डॉट कॉम' की रपट के मुताबिक, वूमेंस मीडिया सेंटर द्वारा एक रिपोर्ट में संकलित किए आंकड़ों के मुताबिक, ऑस्कर विजेता एंजेलिना सबसे अधिक मेहनताना पाने वाली अभिनेत्रियों में शीर्ष पर हैं।

वहीं, 2 करोड़ 60 लाख डॉलर के साथ जेनिफर लॉरेंस दूसरे स्थान पर रहीं। क्रिस्टिन स्टीवर्ट तीसरे (2 करोड़ 15 लाख डॉलर), जेनिफर एनिस्टर चौथे (2 करोड़ डॉलर) और एम्मा स्टोन (1 करोड़ 60 लाख डॉलर) पांचवें स्थान पर रहीं।

उधर अभिनेताओं में रॉबर्ट डाउनी जूनियर 7 करोड़ 50 लाख डॉलर के साथ शीर्ष स्थान पर रहे। उनके बाद छेनिंग टैटम (6 करोड़), ह्यूग जैकमैन (5 करोड़ 50 लाख डॉलर) और मार्क वालबर्ग (5 करोड़ 10 लाख डॉलर) को स्थान दिया गया।

End of content

No more pages to load