Bollywood News


प्राइस का हैंडबैग हुआ चोरी

प्राइस का हैंडबैग हुआ चोरी
मॉडल केटी पेरिस का डिजाइनर हैंडबैग हाल ही में उनकी कार से चोरी हो गया। वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके ' के मुताबिक, केटी शुक्रवार को होरशाम में घूमने गई हुई थीं, वापस आने पर जब उन्होंने अपनी कार का शीशा टूटा हुआ पाया तो उन्हें बहुत गुस्सा आया। हलांकि उन्हें लगा कि वह ही बेवकूफ थीं जो अपना कीमती सामान अपनी सीट पर छोड़ गईं थीं।

35 वर्षीया केटी ने ट्विटर पर लिखा, "होरशाम में किसी ने मेरी खिड़की तोड़ दी और सभी महत्वपूर्ण चीजों वाला मेरा बैग चोरी कर लिया।"

केटी ने अपने क्रीम रंग के लुई वुईटन बैग को सुरक्षित वापस करने की अपील भी की और पुलिस को चोरी की सूचना दी।

उन्होंने लिखा, "किसी को होरशाम में क्रीम रंग का राउंड बैरेल लुई वी बैग और काले रंग का लुईस वीकार्ड होल्डर दिया गया हो तो, यह मेरा है। इसके अंदर मेरी महत्वपूर्ण चीजें हैं। पुलिस को भी खबर कर दी है।"

End of content

No more pages to load