Bollywood News


क्रिस्टीना गर्भावस्था को लेकर उत्साहित

क्रिस्टीना गर्भावस्था को लेकर उत्साहित
गायिका क्रिस्टीना एग्वीलेरा को जल्द दोबारा मां बनने की उम्मीद नहीं थी, लेकिन अब वह पेट से हैं। वह इस बात से खुश हैं। वेबसाइट 'शोबिजस्पाई डॉट कॉम' की रपट के मुताबिक, क्रिस्टीना मंगेतर मैट रुटलर के पहले बच्चे की मां बनने जा रही हैं। गायिका को पूर्व पति जॉर्डन ब्रैटमैन से मैक्स (6) नाम से एक बेटा भी है।

सूत्रों का कहना है कि गायिका के दोबारा गर्भवती होने की उम्मीद नहीं थी, लेकिन यह खबर अप्रिय भी नहीं थी।

सूत्र ने कहा, "हालांकि, वे सभी बहुत उत्साहित हैं। क्रिस्टीना को मां बनना पसंद है। वे एक सेहतमंद बच्चा चाहते हैं।"

End of content

No more pages to load