वन डायरेक्शन बैंड सदस्य हैरी स्टाइल्स ने अपने आदर्श जॉन लेजेंड के साथ मिलकर एक गीत लिखा है। 20 वर्षीय स्टाइल्स ने अपनी कोशिशों से संगीत सम्राट सिमोन कॉवेल को प्रभावित किया। यह गीत 'द एक्स फैक्टर' से चर्चित हुई जोड़ी एलेक्स और सिएरा की पहली एलबम का एक हिस्सा है।
वेबसाइट 'मिरर डॉट को डॉट यूके' की रपट के मुताबिक, सिएरा ने कहा, "हैरी स्टाइल्स ने जॉन लेजेंड के साथ मिलकर जो गीत लिखा वह हमारा पसंदीदा गीत है। यह गीत प्यारा और कर्णप्रिय है।"
उन्होंने कहा, "हैरी वास्तव में अद्भुत लेखक हैं। उन्होंने हमारे लिए कुछ अन्य अच्छे गाने भी लिखे और वे सच में बढ़िया हैं।"
यह पहली बार है जब वन बैंड सदस्य ने अपने बैंड से बाहर किसी संगीत परियोजना पर काम किया है। लेकिन एक सूत्र कहता है कि स्टाइल्स का अकेले काम करने का कोई इरादा नहीं है।
स्टाइल्स ने लेजेंड के साथ लिखा गीत
Tuesday, February 25, 2014 17:33 IST



