Bollywood News


डेटिंग के लिए हेलन को भाया काला रंग की पोशाक

डेटिंग के लिए हेलन को भाया काला रंग की पोशाक
अभिनेत्री हेलन फ्लेनेगन ने अपने प्रेमी फुटबाल खिलाड़ी स्कॉट सिंक्लेयर के साथ डेटिंग पर जाने के लिए काले रंग की पोशाक का चुनाव किया। वेबसाइट 'डेलीमेल डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक, 23 वर्षीया हेलन हाल ही जुमा रेस्त्रां आई थीं। उन्होंने काले रंगी की चुस्त पोशाक पहन रखी थी, जिसमें पीछे की ओर लंबी चेन लगी हुई थी।

हेलन ने इसके साथ सुनहरी, स्नैकस्किन सैंडल पहन रखी थीं और हाथ में एक काले रंग का क्लच बैग पकड़ा हुआ था।

उन्होंने हाल ही में अपने बाल लाल रंग से डाई कराए थे, जो इस रूप में चार चांद लगा रहे थे।

End of content

No more pages to load