अभिनेत्री ईवा मेंडेस अमेरिकी महिला परिधान डिजाइनर चार्लोट रॉनसन के नए आईवियर संग्रह की वैश्विक एंबेसडर नियुक्त की गई हैं। वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक, डिजाइनर रॉनसन वोग आईवियर डिजाइन सीरीज की 2014 की प्रतिभागी के रूप में सराही गई थीं। काउंसिल ऑफ फैशन डिजाइनर ऑफ अमेरिका और रॉनसन जोर देते हैं कि मेंडेस उनकी फैशन श्रृंखला की मॉडलिंग के लिए एक आसान विकल्प थीं।
रॉनसन ने कहा, "ईवा एक मजबूत, दिलकश महिला की विशेषता का मूर्त रूप हैं, जो एक फैशन हस्ती भी हैं। वह न केवल आत्मविश्वासी, आकर्षक हैं बल्कि उनका एक मृदुल और स्त्रियोचित पहलू भी है।"
मेंडेस वैश्विक एंबेसडर नियुक्त
Tuesday, February 25, 2014 17:38 IST


