Bollywood News


पर्यावरण अभियान से जुड़े गैरीफिल्ड, स्टोन

पर्यावरण अभियान से जुड़े गैरीफिल्ड, स्टोन
हॉलीवुड अभिनेता एंड्रयु गैरीफिल्ड और उनकी महिला मित्र एम्मा स्टोन नए पर्यावरण अभियान-'अर्थ आवर ब्लू' का समर्थन कर रहे हैं।

यह अभियान बिजली की बचत के लिए रोशनी बंद करने वाले 'अर्थ आवर' कार्यक्रम के आयोजकों का है। यह विश्वभर में पर्यावरण-अनुकूल परियोजनाओं का समर्थन करता है।

गैरीफिल्ड नेपाल में जंगलों की कटाई को कम करने की योजना से जुड़े हैं, जबकि स्टोन जंगली जानवरों के अवैध शिकार का पता लगाने के लिए स्निफर डॉग को प्रशिक्षण देने के अभियान से जुड़ी हैं।

स्टोन ने कहा, "अर्थ आवर' आपको दूसरों को प्रेरित करने की शक्ति देता है। 'अर्थ आवर' सिर्फ एक घंटे से बड़ी चीज है। यहां लोगों के बीच इस धरती के लिए कई परियोजनाएं हैं, जो विश्वभर में चल रही हैं।"

'2014 अर्थ आवर' 29 मार्च को मनाया जाएगा।

End of content

No more pages to load