गायक और गीतकार जेम्स ब्लेक ने कहा है कि वह नए एलबम के लिए रैपर कान्ये वेस्ट के साथ काम करने को तैयार हैं। वेबसाइट 'डिजिटलस्पाई डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक, जेम्स ने कहा कि वह कान्ये के संपर्क में हैं।
रोलिंग स्टोन के साथ एक साक्षात्कार में जेम्स ने कहा, "मैं उनके संपर्क में हूं।"
उन्होंने कहा, "आपको पता है कि मैं उनके साथ काम क्यों करना चाहता हूं। मुझे लगता है कि कान्ये कुशल निर्माता हैं। मुझे लगता है कि हम साथ मिलकर कुछ कर सकते हैं। मैं बस उनके साथ काम करना चाहता हूं।"
कान्ये संग काम करने को उत्सुक हैं जेम्स
Wednesday, February 26, 2014 18:17 IST


