Bollywood News


'अमेरिकन ब्लड' में नजर आएंगे ब्रेडली

'अमेरिकन ब्लड' में नजर आएंगे ब्रेडली
अभिनेता ब्रेडली कूपर 'अमेरिकन ब्लड' में नजर आएंगे। वेबसाइट 'वेराइटी डॉट कॉम' के मुताबिक, 39 वर्षीय ब्रेडली, ली ग्रिस्बी प्रोडक्शन के साथ फिल्म का निर्माण भी करेंगे।

मैकमिलन इंटरटेनमेंट के ब्रेंडन डेनीन और 'डाइवरजेंट' निर्माता पोया शाहबेजियन फिल्म के सहायक निर्माता है।

न्यूजीलैंड के लेखक बेन सांडर्स के उपन्यास 'अमेरिकन ब्लड' पर आधारित फिल्म की कहानी एक ऐसे व्यक्ति पर अधारित है जो न्यूयॉर्क पुलिस विभाग के अधिकारी से गुप्तचर बन जाता है और एक लापता औरत की तलाश करते हुए मुश्किल में फंस जाता है।

End of content

No more pages to load