गायिका लोरेटा लिन को उनके घर में आग लगने की वजह से हल्की चोटें आई थीं। उनकी सेहत में अब सुधार हो रहा है। वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' की रपट के मुताबिक, 81 वर्षीया लिन के अमेरिकी राज्य टेनेसी में स्थित घर में आग मंगलवार सुबह करीब 9.30 बजे(स्थानीय समय) उस वक्त लगनी शुरू हुई जब मोमबत्ती की लौ से एक कुर्सी ने आग पकड़ ली।
स्थानीय नैशविले समाचार केंद्र डब्ल्यूटीवीएफ-टीवी की रपट के मुताबिक, लिन ने तकिये से आग बुझाने के प्रयास में अंगुलियों के पोर जलवा लिए।
अधिकारी पुष्टि करते हैं कि सारी संपत्ति सुरक्षित बाहर निकाल ली गई और हेम्सफायर्स काउंटी इमरजेंसी मैनेजमेंट अधिकारियों ने आग पर तुरंत काबू पर लिया।
यह पहली बार नहीं है जब आपातकालीन प्रबंधन अधिकारियों को लिन के घर में आग बुझाने के लिए बुलाया गया हो। पिछले साल उनके मकान का एक कमरा आग से खाक हो गया था।
लिन घर में आग लगने से चोटिल
Thursday, February 27, 2014 17:51 IST


