Bollywood News


फिर से लिखी जाएगी 'घोस्टबस्टर्स 3' की पटकथा

फिर से लिखी जाएगी 'घोस्टबस्टर्स 3' की पटकथा
अभिनेता हेरॉल्ड रेमिस का निधन हो जाने के कारण 'घोस्टबस्टर्स' के तीसरे भाग की पटकथा में सुधार किया जाएगा। वेबसाइट 'हॉलीवुडरिपोर्टर डॉट कॉम' के मुताबिक, रेमिस का 24 फरवरी को निधन हो गया था। रेमिस को 1984 में आई असली फिल्म 'घोस्टबस्टर्स' के कलाकारों बिल मूरे और डान एकरॉयड के साथ फिल्म में एक छोटी सी भूमिका निभानी थी।

रेमिस का निधन ऑटोइम्यून इंफ्लामेटोरी वासक्यूलिटिस के कारण हुआ। इस बीमारी में रक्तवाहिकाओं में सूजन आ जाती है। वह 69 साल के थे।

End of content

No more pages to load