Bollywood News


यूएई में शूट होगा अमेरिकी शो

यूएई में शूट होगा अमेरिकी शो
अमेरिकी टेलीविजन शो 'द बोल्ड एंड द ब्यूटीफुल' संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में शूटिंग कर इतिहास बनाने की तैयारी कर रहा है। यह पहला अमेरिकी शो होगा जिसकी शूटिंग यूएई में होगी।

वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक, इसकी शूटिंग अबु धाबी और दुबई में मार्च में होगी। इसके मुख्य कलाकार थॉरस्टन काए, डॉन डायमोंट और कैथरीन केली लैंग यूएई का दौरा कर रही हैं।

टीवी गाइड पत्रिका के अनुसार मध्यपूर्व में शूट यह कड़ी गर्मियों में प्रसारित होगी।

शो के निर्माता ब्रैडली बेल ने कहा, "यह हमारे लिए बड़ा अवसर है। बीएंडबी दुबई वन नेटवर्क में वाकई काफी लोकप्रिय है और इसने कई दरवाजे खोल दिए हैं। हम वाकई नहीं जानते कि क्या उम्मीद करें लेकिन यह इस काम का सबसे मजेदार हिस्सा है।"

End of content

No more pages to load