Bollywood News


कॉवेल को मिली पुलिस की चेतावनी

कॉवेल को मिली पुलिस की चेतावनी
संगीत जगत की मशहूर हस्ती साइमन कॉवेल यॉर्कशायर टेरियर में अपनी प्रेमिका लॉरेन सिल्वरमैन और बच्चे एरिक घूम रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें उनके कुत्तों को समुद्र तट साथ लाने के चेतावनी दी। 'द एक्स फैक्टर' के मालिक कॉवेल को पुलिस ने चेतावनी दी क्योंकि वह अपने पालतू कुत्तों स्किडी और डिडली को पेट फ्री जोन में टहला रहे थे।

कॉवेल को अपनी प्रेमिका और ब्च्चे एरिक के साथ मियामी समुद्र तट पर देखा गया। उनके पालतू कुत्ते वहां आराम से उनके चारों ओर घूम रहे थे।

कॉवेल ने वहां लिखे संकेत को नजअंदाज कर दिया था कि समुद्र तट पर कुत्ते ले जाने की अनुमति नहीं है। इसलिए एक पुलिस अधिकारी उन्हें चेतावनी थमा दी।

54 वर्षीय कॉवेल को लिखित चेतावनी के साथ वहां से जाना पड़ा। ऐसा करने पर सामान्यत: 200 डॉलर जुर्माना देना होता है।

End of content

No more pages to load