Bollywood News


केटी ने मुस्लिम समुदाय को किया नाराज

केटी ने मुस्लिम समुदाय को किया नाराज
गायिका केटी पेरी ने अपने नए गाने 'डार्क हॉर्स' के वीडियो में ईशनिंदा करके मुस्लिम समुदाय को नाराज कर दिया है। वीडियो की झलकियों में केटी मिस्र की रानी की लिबास में नजर आ रही हैं, जिसके पास बिजली की ताकत से इंसानों और वस्तुओं को बालू में बदल देने की जादुई शक्ति है। वीडियो में केटी अपने जादू से एक ऐसे इंसान को बालू में बदलते हुए दिखाई दे रही है जिसने गले में अल्लाह के नाम का लॉकेट पहन रखा है और वीडियो में उस व्यक्ति के साथ साथ अरब भाषा में लिखा अल्लाह का नाम भी मटियामेट होता दिखाया गया है।

वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट काम' के अनुसार, मुस्लिम समुदाय के लोगों ने वीडियो फिल्म की आलोचना करते हुए इसे ईशनिंदा का विषय बताया है और यूट्यूब से इसे हटाने की मांग की है।

End of content

No more pages to load