Bollywood News


अकेली मेल सी को चाहिए हमसफर

अकेली मेल सी को चाहिए हमसफर
मेल सी के नाम से मशहूर गायिका मेलानी चिशलोम ने कहा है कि जब थॉमस स्टेर के साथ उनका 10 साल का प्रेमसंबध खत्म हुआ तो उन्हें बहुत राहत मिली थी, लेकिन वह अकेलापन भी महसूस कर रही हैं। वह प्यार की तलाश में हैं। 40 वर्षीया मेल सी, स्टेर से अलग होने के बाद से अकेली हैं।

उन्होंने कहा, "जाहिर सी बात है कि पहले यह मुश्किल था क्योंकि जब कोई संबंध खत्म होता है, तो उसके पीछे कारण होते हैं। शुरुआत में मुझे राहत थी कि हमने वह कदम उठाया और माहौल बदला।"

मेल सी ने आगे कहा "लेकिन जैसे-जैसे समय बीता कई बार यह मुश्किल था। आप अकेलापन महसूस कर सकते हैं।"

मेल सी कहती हैं वह फिर से प्यार करना चाहेंगी। हालांकि उनकी बेटी स्कारलेट उनकी पहली प्राथमिकता है।

End of content

No more pages to load