Bollywood News


कीगन से दूर नहीं रह सकता : राइट

कीगन से दूर नहीं रह सकता : राइट
रियलिटी टीवी हस्ती मार्क राइट अपनी मंगेतर मिशेल कीगन से बेहद प्यार करते हैं कि वह ज्यादा समय के लिए उनसे दूर नहीं रह सकते। राइट ने कह, "जब मैं उससे मिला था, उस पल मैं पूरी तरह अलग था।"

राइट को अपने खुद के टीवी शो की वजह से कीगन से तीन महीनों तक दूर रहना पड़ा था और उस समय वह इतने मजबूर हो गए कि उन्हें कीगन से मिलने और शादी का प्रस्ताव रखने के लिए एक हफ्ते की छुट्टी लेनी पड़ी।

उन्होंने कहा, "मैं उसे देखने को बेताब था, मैंने उसे बहुत याद किया। मुझे एहसास हुआ कि मैं उससे ज्यादा समय के लिए दूर नहीं रह सकता, इसलिए मैंने सोचा कि मैं जाऊं और उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखूं।"

राइट ने बताया, "मैं मिशेल से मिलने दुबई गया, यही वह जगह थी जहां मैंने उससे कहा कि मैं अपनी बाकी की जिंदगी उसके साथ गुजारना चाहता हूं।"

End of content

No more pages to load