Bollywood News


अफ्रीका के 10 लाख घरों को रोशन करेंगे एकॉन

अफ्रीका के 10 लाख घरों को रोशन करेंगे एकॉन
आर एंड बी स्टार एकॉन ने अफ्रीका में एक महत्वकांक्षी पर्यावरण परियोजना शुरू की है। वह इस साल के अंत तक 10 लाख घरों में रोशनी लाएंगे। एकॉन (40) ने सामाजिक कार्य करने वाली एक संस्था के अधिकारियों, मालिकों और स्थानीय निगमों के साथ मिलकर 'एकॉन लाइटनिंग अफ्रीका' अभियान शुरु किया है, जिसके तहत अफ्रीका महाद्वीप में सौर पैनलों से युक्त 10 लाख घर बनाए जाएंगे और बिजली की आपूर्ति की जाएगी।

वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट काम' के अनुसार, एकॉन इस महीने की शुरुआत में अफ्रीका में नौ देशों के दौरे का कार्यक्रम शुरू कर चुके हैं। इस दौरान वह अपने पैतृक देश सेनेगल सहित माली, गुआना, गाबिंया, गेबोन और बुरकिना फासो जैसे देशों में शीर्ष नेताओं से मिलकर उनसे सहयोग की अपील कर रहे हैं।

ट्विटर में एक प्रशंसक ने एकॉन से उनके अभियान के बारे में पूछा तो उन्होंने जवाब दिया, "अदभुद! हमें कई जगहों पर नेताओं से काफी सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं।"

End of content

No more pages to load