Bollywood News


भविष्य में फिल्म निर्देशन तय नहीं है : डी नीरो

भविष्य में फिल्म निर्देशन तय नहीं है : डी नीरो
अभिनेता रॉबर्ट डी नीरो का कहना है कि वह आगे फिल्म निर्देशन करेंगे या नहीं यह तय नहीं है। उन्होंने सोमवार को विलेज ईस्ट सिनेमा में अपनी पहली निर्देशित फिल्म 'ए ब्रॉन्क्स टेल' की 20 सालगिरह पर उन्होंने अपने विचार साझा किए।

वेबसाइट 'शोबिजस्पाई डॉट कॉम' के मुताबिक उन्होंने कहा, "मुझे नहीं पता कि मैं कभी कोई और फिल्म करूंगा।"

उन्होंने आगे कहा, "इसमें बहुत काम होता है.. यह बहुत कठिन हैं। आपको हर सेंकेंड लड़ना होता है।"

End of content

No more pages to load