अभिनेत्री लीजा क्रुडोव अपने पूर्व मैनेजर स्कॉट हावर्ड से 16 लाख डॉलर का मुकदमा हार गई हैं। वेबसाइट 'हॉलीवुडरिपोर्टर डॉट कॉम' की रपट के मुताबिक, लॉस एंजेलिस सुपीरियर कोर्ट के ज्यूरी ने 26 फरवरी को क्रुडोव (50) के खिलाफ फैसला सुनाया। अदालत ने पाया कि अनुबंध के उल्लंघन के लिए अभिनेत्री जिम्मेवार है।
हावर्ड और 'फ्रेंडर्स' धारावाहिक की अभिनेत्री क्रुडोव 16 वर्षो तक साथ काम करने के बाद वर्ष 2007 में अलग हो गए।
वर्ष 2008 में हावर्ड ने क्रुडोव पर मेहताना न देने का दावा करते हुए मुकदमा दर्ज कराया। हावर्ड के मुताबिक, उसके और अभिनेत्री के बीच एक मौखिक करार हुआ था जिसके तहत वह उनकी कमाई में पांच प्रतिशत का हिस्सेदार है। अभिनेत्री ने यह कमाई उन कामों की बदौलत की थी, जिसमें दोनों की भागीदारी थी।
क्रुडोव के अधिवक्ता ग्रेआर्ड साओर ने कहा, "ज्यूरी का फैसला कानूनी प्रक्रिया का महज एक चरण है। यह मामला आखिरकार अपीलीय स्तर पर सुलझाया जाएगा। क्रुडोव को न्याय प्रणाली में पूरा यकीन है। वह मानती हैं कि अंतिम फैसला उनके हक में आएगा।"
लिसा क्रुडोव 16 लाख डॉलर का मुकदमा हारीं
Friday, February 28, 2014 18:21 IST


