अभिनेत्री मिशेल रोड्रिग्ज ने नग्नावस्था में ध्यान लगाते समय की अपनी एक तस्वीर एक सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट पर डाली है। वेबसाइट 'ऐसशोबिज डॉट कॉम' की रपट के मुताबिक, 35 वर्षीया रोड्रिग्ज ने हाल में तस्वीरें साझा करने की वेबसाइट इंस्टाग्राम पर फोटो डाली। तस्वीर में अभिनेत्री अपनी पीठ दिखाती दिख रही हैं। वह समुद्र की ओर मुंह करके हरी घास पर बैठी हुई हैं और उनके लंबे बाल खुले हुए हैं। वह धूप का आनंद ले रही हैं।
उन्होंने तस्वीर के अनुशीर्षक में लिखा, "दुनिया की व्यस्तताओं से एक प्यारा सा विराम लिया है। यहां खतरनाक मच्छर हैं इसके बावजूद शहर की कमी नहीं खल रही है। शांति और सुकून प्यारा लगता है।"
रोड्रिग्ज ने अपनी नग्न तस्वीर लगाई
Friday, February 28, 2014 18:23 IST


