Bollywood News


जब बेयोंस ने शो रोककर गाया 'हैप्पी बर्थडे'

जब बेयोंस ने शो रोककर गाया 'हैप्पी बर्थडे'
पॉप स्टार बेयोंस नोल्स ने अपनी एक महिला प्रशंसक को जन्मदिन की बधाई देने के लिए बर्मिघम में अपना शो रुकवा दिया। शहनाज खान नामक प्रशंसक ने इस पूरे समय की वीडियो बनाई और उसे यूट्यूब पर साझा किया।

वेबसाइट 'ऐसशोबिज डॉट कॉम' की रपट के मुताबिक, वीडियो में 32 वर्षीया नोल्स को पहली पंक्ति में 'मेरा जन्मदिन है' की पट्टी लगाए बैठी खान को देखकर सहायक नर्तकियों को नृत्य रोकने के लिए कहते देखा जा सकता है।

खान ने कहा, "अविश्वसनीय, ऐसा दोबारा कब होने जा रहा है।"

खान ने बर्मिघम मेल को बताया, "मैंने जन्मदिन का बिल्ला लगाया हुआ था, जिसे उन्होंने शो की शुरुआत में देखा और उन्होंने समझ जाने के लहजे में गर्दन हिलाई।"

महिला प्रशंसक ने कहा, "मुझे यकीन नहीं होता कि उन्होंने मेरे लिए शो रुकवाया। मैं अवरोध पर झुककर उनका हाथ थामे हुई थी और कैमरे के रिकॉर्ड करने का अहसास ही नहीं हुआ। मेरे आसपास मौजूद हर कोई मदहोश हो रहा था।"

End of content

No more pages to load