Bollywood News


हडसन, बेलामी रिश्ते को लेकर संजीदा

हडसन, बेलामी रिश्ते को लेकर संजीदा
अभिनेत्री केट हडसन और गायक-गीतकार मैट बेलामी की सगाई टूटने का दावा किया गया है। इसके बावजूद दोनों अपने रिश्ते को आगे ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 2 फरवरी को हडसन (34) बीवीएलजीएआरआई की 'डेकैड्स ऑफ ग्लैमर' पार्टी में सगाई की अंगूठी के बिना देखी गई थीं। इसके बाद ही 35 वर्षीय संगीतकार से उनकी सगाई टूटने की अफवाहों ने जोर पकड़ा था। लेकिन सूत्रों के मुताबिक, वे अभी भी साथ हैं और अपने रिश्ते में गर्माहट बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

वेबसाइट 'ईऑनलाइन डॉट कॉम' के अनुसार, एक सूत्र ने बताया, "दोनों के बीच सब ठीक है। हर जोड़े की तरह वे भी जिंदगी के उतार-चढ़ाव से गुजर रहे हैं। लेकिन वे अपना रिश्ता सुदृढ़ बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं।"

जोड़ी ने वर्ष 2011 में सगाई की और उन्हें बेटा बिंघम (2) भी है। हडसन को पहली शादी से बेटा राइडर (10) भी है।

End of content

No more pages to load