Bollywood News


ब्राउन के संपर्क में हैं रिहाना

ब्राउन के संपर्क में हैं रिहाना
पॉप गायिका रिहाना के जन्मदिन के बाद से उनके और पूर्व पुरुष मित्र क्रिस ब्राउन के बीच मोबाइल संदेश का आदान प्रदान नहीं रूका है। रिहाना के दोस्त ब्राउन की जिंदगी में उनकी वापस जाने की योजना से परेशान हैं, जबकि शुरुआत में उन्होंने ब्राउन के संदेश पर उन्हें फटकार लगाई थी।

न्यूयार्क पोस्ट समाचार पत्र के अनुसार एक सूत्र ने कहा, "ब्राउन ने 20 फरवरी को रिहाना के जन्मदिन पर संदेश देना शुरू किया और तब से दोनों एक दूसरे को संदेश का आदान प्रदान कर रहे हैं।"

सूत्र का कहना है कि रिहाना ने हालांकि तुरंत संदेश का जवाब नहीं दिया, लेकिन धीरे-धीरे वह उनको लेकर भावुक हो गईं और उनसे उनका हालचाल पूछा। इसके बाद से दोनों के बीच मोबाइल संदेश का आदान प्रदान जारी है।

ब्राउन ने हाल ही में पुनर्वास केंद्र में अपना 90 दिन पूरा किया है। उनकी मारपीट से तंग आ कर रिहाना ने 2009 में उनसे अलगाव कर लिया था।

End of content

No more pages to load