अभिनेत्री मिला क्यूनिस को बाएं हाथ में हीरे की अंगूठी पहने देखे जाने के बाद उनकी और अभिनेता एश्टन कुचर की सगाई हो जाने की कयासबाजी फिर से तेज हो गई है। वेबसाइट 'कॉन्टेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक, 30 वर्षीया मिला ने यहां खरीदारी के समय उसी उंगली में अंगूठी पहन रखी थी जिसमें सगाई की अंगूठी पहनते हैं।
एक सूत्र ने 'यूएस' साप्ताहिक को बताया, "वह इसके लिए दीवाना हैं।"
मिला ने इंस्टाग्राम पर भी अपनी और एश्टन की वह तस्वीर साझा की है जब वह और एश्टन 16 साल पहले 'दैट 70 शो' के सेट पर मिले थे।
तस्वीर में दोनों दोनों मुस्कुरा रहे हैं और शीर्षक में लिखा है, "मुझे तुमसे प्यार है कुचर।"
इससे पहले दिसंबर में भी दोनों की सगाई होने की अफवाहें उड़ी थीं, जब मिला ने अपने भाई माइकल की शादी पहले उंगली में सुनहरा बैंड बांधा था।
माइला और एश्टन की सगाई?
Sunday, March 02, 2014 17:59 IST


