Bollywood News


फिर शुरू होगा 'फास्ट एंड फ्यूरियस 7' का निर्माण

'फास्ट एंड फ्यूरियस 7' का निर्माण कथित तौर पर अप्रैल में फिर से शुरू होगा। वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक, कैनिफोर्निया में एक कार दुर्घटना में फिल्म के अभिनेता पॉल वॉकर का निधन होने बाद नवंबर 2013 में इसका फिल्मांकन रोक दिया गया था, लेकिन कहा जा रहा है कि अप्रैल में इसकी शूटिंग फिर से शुरू होगी।

निधन के समय वॉकर फिल्म में की लगभग आधी शूटिंग कर चुके थे। स्टूडियो के मालिकों ने उनके किरदार ब्रेन ओकोनर को सेवानिवृत्त करने का फैसला किया है ताकि श्रृंखला को जारी रखा जा सके।

विन डीजल, मिशेल रोड्रिग्ज और डायने जॉनसन अभिनीत 'फास्ट एंड फ्यूरियस 7' अप्रैल 2015 में प्रदर्शित होनी है।

End of content

No more pages to load