Bollywood News


ट्विटर पर वापस आईं अमांडा

ट्विटर पर वापस आईं अमांडा
अभिनेत्री अमांडा बाइंस लंबे अंतराल के बाद माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर फिर से वापस आ गई हैं। 27 वर्षीया अमांडा ने महीनों बाद पहली बार एक मार्च को ट्वीट किया और अपने प्रशंसकों को बताया कि उन्होंने कैलिफोर्निया की ऑरेंज काउंटी के फैशन इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन एंड मर्चेडाइजिंग में नामांकन करा लिया है।

अमांडा ने अनियमित और अजीब ट्विीट्स को मिटाया जिनके कारण पिछले दो सालों में उन्हें व्यक्तिगत और कानूनी समस्याओं का सामना करना पड़ा।

उन्होंने उन ट्वीट्स को डिलीट किया जिसमें उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी की जरूरत की बात कही थी और बराक और मिशेल ओबामा को बदसूरत कहकर उनकी बेइज्जती की थी।

उन्होंने अपनी ट्विटर तस्वीर बदल कर एक ड्राइंग की तस्वीर लगाई है।

अमांडा मानसिक रोगों का इलाज कराने के बाद नवंबर में रिहा हुई थीं। उन्हें न्यूयॉर्क में गिरफ्तार किया गया था।

End of content

No more pages to load