Bollywood News


खराब थी बेरीमोर की फैशन पसंद

खराब थी बेरीमोर की फैशन पसंद
अभिनेत्री ड्रियू बेरिमोर ने कहा है कि जब वह छोटी थीं तो उनका फैशन सेंस अच्दा नहीं था। वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक, 39 वर्षीया बेरीमोर का मानना है कि उनका स्टाइल खराब था, लेकिन उस समय ये प्रयोग करके वह खुश हैं। बेरीमोर एक साल की बेटी ओलिव की मां हैं और दूसरे बच्चे की मां बनने वाली हैं।

उन्होंने कहा, "मैंने देखा कि मैंने कंसर्ट और रेड कार्पेट के कार्यक्रमों में जो पहने वह खराब था, लेकिन मैं बहुत खुश हूं कि मैंने यह किया। मैं अब एक मां हूं लेकिन मैं खुश हूं कि मेरी जिंदगी में ऐसे पल हैं। मुझे 90 के दशक की भूरी और लाल रंग की लिपस्टिक पसंद हैं। मैंने कभी इन्हें होठों पर नहीं लगाया क्योंकि ये मुझ पर कभी अच्छी नहीं लगीं।"

End of content

No more pages to load