Bollywood News


माइली की प्रस्तुतियों का नहीं कोई गलत प्रभाव : लीजेंड

माइली की प्रस्तुतियों का नहीं कोई गलत प्रभाव : लीजेंड
गायक और गीतकार जॉन लीजेंड का मानना है कि उत्तेजक प्रस्तुतियों के लिए पॉप हस्ती माइली साइरस की आलोचना नहीं होनी चाहिए। वह कहते हैं कि इन प्रस्तुतियों का कोई गलत असर नहीं पड़ता। 35 वर्षीय जॉन को लगता है कि माइली की बात आने पर आलोचक बढ़ा चढ़ाकर बयान देते हैं।

वेबसाइट 'कॉन्टेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक, लीजेंड ने कहा, "मुझे लगता है कि यह अपेक्षाकृत हानिरहित है। वह कुछ खतरनाक नहीं कर रही हैं।"

उन्होंने कहा, "वह सिर्फ यह फैसला कर रही हैं कि वह खुद को किस तरह दिखाना चाहती हैं। इस समय यह उनके के लिए काम कर रहा है।"

End of content

No more pages to load