अभिनेता मैथ्यू मैक्नोघी को फिल्म 'डलास बायर्स क्लब' में एड्स संक्रमित मरीज की भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का ऑस्कर मिला। पुरस्कार समारोह यहां रविवार को आयोजित किया गया। मैक्नोघी को रुपहले पर्दे पर रोमांटिक भूमिकाएं निभाने के लिए जाना जाता है। उन्होंने 'डलास बायर्स क्लब' में एड्स पीड़ित मरीज रोन वुडरूफ की भूमिका निभाने के लिए करीब 25 किलोग्राम वजन घटाया था।
अभिनेता ने इससे पूर्व कहा था कि उन्होंने यह भूमिका करियर से उनके रिश्ते को दोबारा मजबूत करने के लिए निभाई।
पुरस्कार समारोह में वह अपनी मां और पत्नी के साथ पहुंचे थे। यह न केवल उनका पहला ऑस्कर है बल्कि पहला नामांकन भी है।
ऑस्कर जीतने के बाद 44 वर्षीय अभिनेता ने अपने संबोधन में कहा कि उन्होंने भगवान का ध्यान किया और अपने परिवार की ओर बढ़ गए।
मैक्नोघी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का खिताब
Tuesday, March 04, 2014 19:23 IST


