पॉप स्टार बेयोंसे नोल्स और उनके पति रैपर जे जेड ने चिकन बोन से बने कॉकटेल का लुत्फ उठाया। हाल ही में ओ2 एरिना में बेयोंसे के कार्यक्रम के बाद पॉप गायिका और जे जेड ईस्ट लंदन के ह्वाइट लयान पब में गए। यह पब ब्रांडेड पेय पदार्थो से अलग पेय परोसने के लिए मशहूर है।
समाचारपत्र डेलीस्टार को एक सूत्र ने बताया, "दोनों नए पेय पदार्थ का लुत्फ लेने से झिझक नहीं रहे थे। उन्होंने यहां चिकन बोन से बने पेय बोन मार्टिनी का लुत्फ उठाया।"
सूत्र ने कहा, "हमें लगा था इन सब मामलों में बेयोंसे अंतर्मुखी हैं, लेकिन उन्हें यह काफी पसंद आया।"
बेयोंसे, जे जेड ने उठाया चिकन बोन कॉकटेल का लुत्फ
Wednesday, March 05, 2014 20:59 IST



