Bollywood News


कभी नहीं सोचा था कि ऑस्कर जीतूंगा : पिट

अभिनेता ब्रैड पिट ने कहा है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह ऑस्कर जीतेंगे। पिट को '12 इयर्स ए स्लेव' के निर्माता के लिए ऑस्कर मिला है।

वेबसाइट 'ईऑनलाइन डॉट कॉम' के मुताबिक, पिट ने कहा, "मुझे नहीं पता कि मैं इसे कहां रखने वाला हूं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं एक घर लूंगा, मैंने अब तक इतना आगे नहीं सोचा।"

'12 इयर्स ए स्लेव' एक व्यक्ति के अस्तित्व और स्वतंत्रता की लड़ाई की वास्तविक कहानी है। फिल्म ने 86वें अकादमी पुरस्कार समारोह में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का खिताब जीता है।

End of content

No more pages to load