गायिका जेसिका सिंपसन अपनी गर्भावस्था के बाद 20 किलोग्राम से अधिक वजन घटाकर बेहद खुश हैं। इस साल मंगेतर इरिक जॉनसन से शादी करने जा रहीं सिंपसन ने कहा कि पहली गर्भावस्था के बाद वजन बढ़ने से वह अपना आत्मविश्वास खो बैठी थी।
उन्होंने अपनी शादी के लिए फिट होने की योजना बनाई है।
गायिका ने 'वेबसाइट पीपुल डॉट कॉम' को बताया, "यह पता होना कि मेरी शादी नजदीक आ रही है फिट रहने के लिए एक प्रेरणा बन गई है।"
वह वापस अपनी पुरानी छरहरी काया में लौट रही हैं इसके लिए वजन घटाने वाली कक्षाओं को धन्यवाद।
सिंपसन ने वजन घटाने वाली कक्षाओं के एक नये विज्ञापन में कहा, "जब मैंने वेट वाचर्स नामक अंतर्राष्ट्रीय कंपनी की वजन घटाने वाली कक्षाओं में जाना शुरू किया तो मैं समझ नहीं पाई कि कक्षाओं से क्या उम्मीद करूं, लेकिन मुझे उनमें जाना सच में पसंद है। मैं उनमें जाती हूं। यह मुझे याद दिलाता हैं कि इस काम में हम अकेले नहीं हैं।"
सिंपसन को बेटी मैक्सवेल (22 माह) और बेटा ऐस (8 माह) है।
सिंपसन वजन घटाकर खुश
Saturday, March 08, 2014 22:04 IST


