Bollywood News


डिसिक से शादी करने वाली हैं कार्दशियां

डिसिक से शादी करने वाली हैं कार्दशियां
रियल्टी टीवी स्टार कोर्टनी कार्दशियां अपने पुरुष मित्र स्कॉट डिसिक से शादी करने वाली हैं। दोनों के बीच पिछले सात साल से प्रेम संबंध हैं और उनके दो बच्चे भी हैं। डेलीमेल डॉट को डॉट यूके के अनुसार, काफी समय से समझा जा रहा था कि कोर्टनी अपने बच्चों और डिसिक की खुशी के लिए शादी करना चाहती हैं।

बताया जाता है कि दोनों अपने करीबी मित्र जोए फ्रांसिस के मेक्सिको के पुंटा मिता स्थित आलीशान पांच सितारा होटल में शादी कर सकते हैं। विवाह समारोह में परिवार के सदस्यों और कुछ मित्रों को ही आमंत्रित किया जा सकता है।

End of content

No more pages to load